लातेहार। जिले के महुआडांड़ इलाके में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के कारण महुआडांड़ प्रखंड स्थित राजडंडा नदी पर बना पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल टूटने की वजह से महुआडांड़-गारू-लातेहार-पलामू मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
इस मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पलामू और जिला मुख्यालय लातेहार का महुआडांड़ से सीधा संपर्क टूट जाने के कारण आपातकालीन सेवाओं और दैनिक यातायात पर गंभीर असर पड़ा है। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है, और स्थानीय लोग जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था या मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
