जमशेदपुर। कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए बिष्टुपुर परिसर से तिरंगा रैली निकाली। रैली के बाद छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के बीच तिरंगे का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. डी. पुष्पलता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय योगदान दिया।
