बोकारो। कायस्थ महापरिवार के महिला सृजन ग्रुप की ओर से मंगलवार को लोक नायक सभागार, जनवृत-2ए में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं और कजरी गीत, संगीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सावन की छटा बिखेरी।

सावन की पहचान माने जाने वाले झूले, हरियाली, कजरी गीत और पारंपरिक लोकगीतों को कार्यक्रम के माध्यम से जीवंत किया गया। महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं कायस्थ महापरिवार के पदाधिकारी लाल और नारंगी रंग के परिधानों में कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजन के दौरान महिलाओं ने अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ज्योति नाथ, पूनम सिन्हा, ज्योति वर्मा, वंदना वर्मा, संगीता सिन्हा, रूपा, अंजू, गायत्री, सरस्वती, सीमा श्रीवास्तव, रीमा श्रीवास्तव, हेमा, शोभा, आशा कुमारी, रेखा, नीतू, कविता, सरिता, दीपा, नीलम, जया सिन्हा, अनिता, बिंदूलाल, मीनाक्षी वर्मा, श्वेता समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।