लोहरदगा। लोहरदगा में एमएमडीआर संशोधन कानून एवं चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, सांसद सुखदेव भगत, जिला प्रभारी आलोक दूबे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत जी, कांग्रेस नेता रोहित उरांव,निक्षित जायसवाल, साजिद अहमद बेल्लू, मोहन दुबे,नेसार अहमद , एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव सहित प्रखंड कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण, जिला के वरिष्ठ नेतागण एवं मोर्चा संगठन तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। धरना-प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त, लोहरदगा के माध्यम से प्रेषित किया गया।
आज खास
विशेष
