बहरागोड़ा। प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा गांव में जियो का मोबाइल टावर पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ा है। टावर से सिग्नल नहीं मिलने के कारण गांव और आसपास के करीब 5 हजार उपभोक्ताओं को नेटवर्क समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और आपातकालीन संपर्क में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ताओं ने जियो कंपनी के अधिकारियों और तकनीकी टीम से जल्द टावर की मरम्मत कर नेटवर्क सेवा बहाल करने की मांग की है।