रामगढ़। जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं को बैठने के लिए जी +3 भवन का शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दीपक रोशन व उनकी पत्नी सारिका भूषण ने शिलान्यास संयुक्त रूप किया। जिसमें न्यायमूर्ति दीपक रोशन को संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने वृक्ष का पॉट देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने अपने संबोधन में कहा कि बेंच और बार के आपसी सम्मान से ही किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की बहुत अच्छी टीम है, जिनसे आपसी सामंजस्य बैठा कर न्याय मंडल का अधिवक्ताओं का एवं जिला के विकास में अभिरुचि ली जा सकती है। उन्होंने इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं को नए प्रस्तावित भवन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि हम प्रशासनिक पदाधिकारी का कार्य आम जनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्यों को करना है। उन्होंने कहा मेरा यह प्रयास रहता है कि आम जनों के लिए चाहे वह न्यायमंडल की समस्या हो अधिवक्ताओं की समस्या हो आम जनों की समस्या हो उसका निवारण सब की सहमति से शांतिपूर्ण तरीके से हो। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने आए हुए आगंतुकों का स्वागत किया। विदित हो कि उक्त जी+3 भवन, भवन प्रमंडल रामगढ़ के द्वारा 2 करोड़ 85 लख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है जो लगभग 800 से अधिक अधिवक्ताओं के बैठने की क्षमता वाला भवन है। जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, अधिवक्ताओं का केबिन, पदाधिकारी का ऑफिस, कैंटीन आदि सभी की व्यवस्था है। संघ के पदाधिकारी ने जिला प्रशासन, राज्य सरकार एवं भवन प्रमंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मो तौफीकुल हसन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त ऋतुराज, मुकेश कुमार लुनायत पुलिस अधीक्षक रामगढ़ एवं न्याय मंडल के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी आरती माला, न्यायिक दंडाधिकारी गौतम सागर राणा, आलोक सिंह, आयशा सिंह, सरदार तबीयत खान, रजिस्टर हर्षित तिवारी उपस्थित थे।
जिला
ब्रेकिंग
