जमशेदपुर। ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग में आयोजित हुआ।
झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के स्टेट सेक्रेटरी कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 15 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, शक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए कुल 48 पदक अपने नाम किए। इनमें 23 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
झारखंड के खिलाड़ियों ने हासिल कीं प्रमुख उपलब्धियां
स्ट्रॉन्ग वुमन: दीपशिखा कुमारी
स्ट्रॉन्ग मैन: कन्हैया कुमार सिंह
मास्टर्स बेंच प्रेस स्ट्रॉन्ग मैन: महेश मिश्रा
मास्टर्स डेडलिफ्ट स्ट्रॉन्ग मैन: मनीष कुमार चौहान
इस शानदार प्रदर्शन से झारखंड के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। साथ ही, राज्य में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसे शक्ति-आधारित खेलों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
