जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश और ओडिशा के ब्यंगबिल डैम से पानी छोड़े जाने के कारण खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से 4.32 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को पार कर गई है।

चांडिल डैम और गालूडीह बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।