पोटका। लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अंचल निरीक्षक लिटा मारडी ने पीड़ित परिवार को तिरपाल उपलब्ध कराया, ताकि अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था की जा सके। सीओ निकिता बाला ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के तहत मकान क्षति का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
आज खास
विशेष
