चास (बोकारो)। पुराना बस स्टैंड, चास स्थित हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी के शोरूम परिसर में 14 अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगारंग गेम्स, क्विज और मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि गेम्स और क्विज में प्रतिभागियों ने जमकर मस्ती की। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों और विजेताओं को एजेंसी प्रबंधन की ओर से आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और अतिथियों के लिए खान-पान की भी व्यवस्था की गई थी। सभी ने चाट, गुपचुप, गरम समोसे सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। एजेंसी प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।