चतरा। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान सांसद ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जानना उनकी प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं को संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
