जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के मुख्य गेट पर कचरा गिराने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए उलीडीह थाना पुलिस को 11 प्रत्यक्षदर्शियों की सूची सौंप दी है। इसके साथ ही घटना से जुड़े महत्वपूर्ण फोटो और वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य गवाह बनाया गया है।

दूसरी ओर, इस मामले में प्राथमिकी का सामना कर रहे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस मामले में वह जमानत के लिए किसी भी तरह की पैरवी या सिफारिश नहीं करवाएंगे।