जमशेदपुर। भारतीय नौसेना ने वेटरन सेलर्स फोरम का 16 GCM & AGM पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में 11 अकटुबर 2026 दिन रविवार को आयोजित किया। जिसमें भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ नौसेना के सभी कल्याणकारी विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए। सुशील सिंह ने कहा कि हर भारतीय पूर्व नौसैनिकों को इस फोरम से जुड़कर सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। आने वाले समय में पूरे राज्य में पूर्व नौसैनिकों को फोरम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।