​चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जमशेदपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बंदगांव के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मनीष कुमार एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में नाम हटाने के एवज में आरोपी से रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और शिकायत को सही पाया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पुलिस अधिकारी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।