जमशेदपुर। मानगो पुल पर स्वर्णरेखा नदी में अपने बच्चे के साथ कूदने की कोशिश कर रही भालूबासा निवासी महिला को राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। घटना सोमवार की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी। राहगीरों ने समय रहते महिला को रोककर पुलिस को सौंप दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच और महिला से पूछताछ कर रही है।