साहिबगंज। फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेल लाइन पर रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 47 वर्षीय जवान अशोक कुमार घड़ेई की मौत हो गई।

गुरुवार तड़के हुई इस घटना के दौरान जवान ट्रेन का वैक्यूम ठीक करने के लिए नीचे उतरे थे, तभी वे अचानक ट्रेन के पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से सीआईएसएफ विभाग में शोक की लहर है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।