चतरा। सिमरिया थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कासितातू गांव में छापेमारी कर मुकेश गंझू को दबोच लिया। उसके पास से एक देशी भराठी बंदूक और चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध लातेहार और रांची के आपराधिक गिरोहों से है। जांच में सामने आया है कि गिरोह आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों में ले जाकर बेचने का काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई को वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।
आज खास
विशेष
