हैदरनगर (पलामू) । पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा मुख्य नहर से

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शव नहर में पानी के बहाव के साथ पहुंचा होगा। उन्होंने आशंका जताई कि यह शव घटना के बाद कोयल नदी में और फिर नदी के बहाव से नहर में आयी होगी। यह नहर मोहम्मदगंज स्थित कोयल नदी से निकलकर बिहार की ओर जाती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।