रामगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष शीतल सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में कांग्रेस नेतृत्व से स्पष्ट रुख अपनाने और जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जेएनयू के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच, पीड़ित को न्याय और आरोपों की पुष्टि होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ित को न्याय मिले और महिलाओं से जुड़े मामलों में राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में डॉ. संजय प्रसाद सिंह, बलराम महतो, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, मनोज महतो, राजीव पामदत्त,विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह,रॉबिन गुप्ता , युवा नेता शशि शेखर सिंह, राजेश ठाकुर, कुणाल दास, मंडल अध्यक्ष रूपा साहू,अमित कुमार खेतान , ऋषिकेश सिंह,अमित ठाकुर,ब्रजेश पाठक, विनोद मिश्रा,महेश चौधरी,भानु देवी, छाया तिवारी, पिंकी सिंह, चम्पा देवी, शीला देवी,सरस्वती देवी,गायत्री देवी, शारदा देवी,हीरामणि देवी,मंजू देवी,रागनी देवी ,गीता देवी , मनोज कुमार सिंह,सहित भाजपा के कई नेता और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुईं।