रांची: जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल समेत राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और दोषियों पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। 8 से 11 सितंबर तक चलने वाले इस आंदोलन के तहत राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का घेराव होगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जानकारी दी कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों में मोर्चा संभालने के लिए वरिष्ठ नेताओं और संयोजकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमे हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार के मौन रहने के बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है।
घेराव का नेतृत्वकरनेवालों के नाम जिलावार घोषित की गई है। इनमें आदित्य साहू (प्रदेश अध्यक्ष) 8 सितंबर (रांची), 9 सितंबर (सरायकेला), 11 सितंबर (खूंटी),बाबूलाल मरांडी (नेता प्रतिपक्ष) 8 सितंबर (दुमका), 9 सितंबर (पाकुड़), 10 सितंबर (साहेबगंज), 11 सितंबर (गोड्डा),रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री) 8 सितंबर (हजारीबाग), 10 सितंबर (धनबाद), 11 सितंबर (लोहरदगा),मधु कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री) 8 सितंबर (जमशेदपुर), 9 सितंबर (बोकारो), 11 सितंबर (रामगढ़),
समीर उरांव 9 सितंबर (सिमडेगा), 10 सितंबर (गुमला व चाईबासा), 11 सितंबर (गिरिडीह),संजय सेठ (केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री) 8 सितंबर (गढ़वा)
रवींद्र राय: 10 सितंबर (चतरा), 11 सितंबर (जामताड़ा),दीपक प्रकाश 9 सितंबर (पलामू), 10 सितंबर (लातेहार),
नवीन जायसवाल 9 सितंबर (कोडरमा) और नीरा यादव 11 सितंबर (देवघर) शामिल हैं।
आंदोलन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रांची व देवघर में गणेश मिश्रा, दुमका व जामताड़ा में सुनील सोरेन, हजारीबाग, गढ़वा व पलामू में भानु प्रताप शाही, बोकारो में अमर कुमार बाउरी और चाईबासा में गीता कोड़ा समेत सभी 24 जिलों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई है। भाजपा नेताओं ने दोहराया कि पार्टी छात्रों के न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
