रामगढ़। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के भुईंया टोली में पुलिस ने छापेमारी कर 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, दो मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एसपी मुकेश कुमार लुनायत को क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर जवाहर नगर पंचायत के भुईंया टोली में छापेमारी की गई। इस दौरान शकील अंसारी (30), निवासी भुईंया टोली और दीपक बेड़िया (30), निवासी बरकाकाना को कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।