दुगदा। चंद्रपुरा प्रखंड भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दुगदा में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत दुगदा स्थित प्रखंड भाजपा कार्यालय से हुई। इसके बाद यात्रा दुगदा मार्केट, दुगदा बस स्टैंड, दुगदा चौक और चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र से होते हुए विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता, वरीय भाजपा नेता अरुण सिंह, श्यामलाल किस्कू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा, पूर्व प्रखंड महामंत्री कमलेश यादव, भरत झा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सरिता वर्णवाल, पप्पू मंडल, लाल बाबू चौहान, लखेंद्र नाग, ललित लहरे, संजीव भास्कर, रीमा जोशी, कल्याणी देवी, बसंती देवी, दिलीप महतो, रावनेश्वर उपाध्याय, राजेश दुबे, घनश्याम महतो, संजय सेन, राजेश सिंह, मुक्तेश्वर महथा, रामजी लाल साव, मुटूक चंद महतो, विजय पासवान, अजय राम, प्रहलाद ठाकुर, बिनोद ठाकुर, शंकर स्वर्णकार, महावीर साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
आज खास
विशेष
