जमशेदपुर। सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को मानगो दाइगुटू स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की महापौर सुधा गुप्ता ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने भगवान शिव से राज्य और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और कुशलता की कामना की। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की भी प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और महापौर सुधा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को सावन की प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।