​बुंडू। 'अपना फैमिली होटल' के सभागार में गुरुवार को आजसू पार्टी द्वारा आयोजित एक भव्य मिलन समारोह में संगठन की ताकत को नया विस्तार मिला। समारोह में प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों युवाओं और गणमान्य लोगों ने औपचारिक रूप से आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

​पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मनोहर महतो, धीरेन महतो, हरे कृष्णा मुंडा, मोहन प्रमाणिक, परमेश्वर महतो, एमडी जब्बार, चंदन कर्मकार, महेश कर्मकार, दुर्गाचरण मुंडा, शीलावती देवी, मेनका कुमारी, सुनीता कुमारी, सरस्वती देवी, मेरी देवी, शांति देवी, राधा देवी, मीना कुमारी, काजल कुमारी, आशा देवी, आरती देवी, बिलासी देवी, अर्चना कुमारी और शुकरू देवी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नए सदस्यों को फूलमाला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "आजसू पार्टी हमेशा से युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की आवाज़ रही है। नए साथियों के जुड़ने से बुंडू क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जन-सरोकार के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।" उन्होंने क्षेत्र के विकास, रोजगार और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

​समारोह की अध्यक्षता बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो ने की तथा मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष भय भंजन महतो ने किया। ​इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य श्याम कुमार महतो, रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, बुंडू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष योगेश्वर महतो, सचिव संतोष महतो, संगठन सचिव परीक्षित महतो, प्रखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष देवनाथ महतो, डॉ. योगेश्वर, वरीय सदस्य करण कुमार महतो, युवा नेता सूरज महतो, कुंवर महतो, नंदकिशोर महतो, विश्वनाथ महतो, सुबोध चंद्र मांझी, रामहरि महतो, तमाड़ पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो, तमाड़ पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, शक्तिपात महतो और गुलाम चंद्र महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।