जमशेदपुर। सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटा नगर से पठानकोट के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुये। गौरतलब हो कि (करनाल) हरियाणा में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर 19) खेला जाएगा। झारखंड-बिहार टीम में शहर के गुलमोहर हाई स्कूल के दो छात्रों को जगह मिली है। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर मनोज सिंहा के पुत्र अतुल राज का ऑल राउंडर खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है। अतुल राज व पीयुष राज गुलमोहर हाई स्कूल, अमित राज सिंह देव, दयानंद पब्लिक स्कूल, अनुज शर्मा, केरल समाजन मॉडल स्कूल तथा अनुराग सिंह, एडीएएल सन साइन स्कूल के छात्र हैं। इस टूर्नामेंट में पीयुष राज विकट कीपर के रूप में खेलेंगे। बताते चलें कि पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन अंडर 19 के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ है।