बोकारो। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय भरत सिंह की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने नशे के लिए पैसे मांगने और मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। बुजुर्ग द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को सेक्टर-9 के वैशाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून से सनी शर्ट, मृतक का मोबाइल और टूटा हुआ चश्मा समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।
