रांची। राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव परिसर में 22 से 26 अक्टूबर तक 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का शानदार आयोजन होने जा रहा है। झारखंड पुलिस की मेजबानी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में देशभर के तीरंदाज अपनी सटीक निशानेबाजी और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड समेत देश की 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों को मिलाकर कुल 432 सदस्य रांची पहुंच रहे हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रमुख सुरक्षा बलों में आईटीबीपी,बीएसएफ,सीआईएसएफ,सीआरपीएफ,आरपीएफ, एसएसबी
और असम राइफल्स एवं राज्य पुलिस बलों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और जम्मू-कश्मीर की टीमें शामिल है।
