रांची। यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता ने आकर्षक रेल टूर पैकेजों की घोषणा की है। दुर्गापूजा और शीतकालीन छुट्टियों के दौरान अक्सर यात्रियों को कन्फर्म रेल टिकट मिलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी समस्या के समाधान के रूप में यह विशेष पहल शुरू की गई है।
सभी पैकेजों में थर्ड एसी (3एसी) का कन्फर्म रेल आरक्षण शामिल है। यात्रियों के ठहरने,भोजन और भ्रमण के लिए स्थानीय परिवहन की पूरी सुविधा पैकेज के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा से यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी छुट्टियों का पहले से नियोजन कर सुविधाजनक और सुखद यात्रा का आनंद ले सकेंगे। यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पूछताछ के लिए मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर 8595904074 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक यात्री आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com के जरिए सीधे बुकिंग कर सकते हैं। रांची, कोलकाता, पटना, धनबाद, आसनसोल और भागलपुर स्थित आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय व क्षेत्र कार्यालयों से भी पैकेज की बुकिंग कराई जा सकती है।
