रांची। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में झारखंड में भी व्यापक आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। रांची प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), एआईएसए, एआईएसएफ, एआईपीडब्लूए और झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की।

इनके प्रमुख मांगों में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के “लहरा दो तिरंगा” कार्यक्रम का समर्थन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।

सीजेपी की सदस्य कायनात कंजम और सृष्टि एक्का ने दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए असहमति की आवाज दबाए जाने पर चिंता जताई।

एआईएसएफ के एहतेशाम प्रवीण ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के केंद्रीकरण को लेकर सवाल उठाए।

एआईएसए की संजना मेहता ने बताया कि आगामी दिनों में सभी संगठन मिलकर झारखंड में संयुक्त प्रदर्शन करेंगे और फॉर्म-6 में हुए बदलावों पर स्पष्टीकरण मांगेंगे। झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रवीर पीटर ने चुनाव आयोग के कामकाज में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए आंदोलन को देशव्यापी बनाने पर जोर दिया।