बोकारो। रविवार को बोकारो के विस्थापित गांव धनगढ़ी में भाट मुस्लिम मिल्लत कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद राय के आवासीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। नौशाद राय ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी एकता, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों को दूर करना जरूरी है। कमेटी दहेज प्रथा बंद करने, समाज के पात्र लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाने, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा में विशेष प्रावधानों की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेगी। बैठक में नौशाद राय ने बताया की 01 नवंबर 2026 को बोकारो के सेक्टर 9 हटिया मोड़ स्थित कर्बला मैदान में कमेटी का तीसरा महासम्मेलन होने जा रहा है जिसमें झारखंड सहित पूरे भारतवर्ष से लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद महतो, विधायक श्वेता सिंह एवं उमाकांत रजक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज के लोगों को संगठित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष नौशाद राय,सलाहकार इंजीनियर हातिम ताई, कारी गुलाम मोहिउद्दीन, हाजी अब्दुल रसीद भाट,अब्दुल रज्जाक राय, अब्दुल रहीम (लंबू), साहब अली राय, हाजी सहजाद राय, मुन्नाफ राय, शमीम राय, रुस्तम राय, शहनवाज राय, कारी नासिर जमाल, फिरोज राय, बबलू, जैनुल राय, कलाम राय, अब्दुल जब्बार राय, टिप सुल्तान उर्फ तब्बारक, बाबू साहब, जहूर सुंदरु और इरशाद राय समेत अन्य लोगों शामिल थे।नौशाद राय ने कहा कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और सामाजिक सहयोग को मजबूत करना है। इसके साथ ही नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया करना है।