रांची। बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी ओपन कास्ट (ओसी) परियोजना में कार्यरत दिवंगत कर्मचारी स्वर्गीय महेश साव की पत्नी और नामिनी सुनीता देवी को गुरुवार को 1 करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। यह राशि कोल इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज योजना के तहत प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि एक्सप्लोसिव कैरियर (कैट-IV) के पद पर कार्यरत महेश साव का 24 सितंबर 2025 को कार्य के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में निधन हो गया था। इस आर्थिक सहयोग का मुख्य उद्देश्य दिवंगत कर्मचारी के शोकाकुल परिवार को संबल देना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है।
चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान सीसीएल और स्टेट बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष (एचआरएंड आईआर), चीफ मैनेजर रूबी रंजन और चीफ मैनेजर पुष्पक लाला शामिल थे।
