​रांची। वियतनाम में हुए एक सड़क हादसे में रांची के योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इस बाबत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर मामले में सीधे हस्तक्षेप और प्रशासनिक सहयोग की मांग की है।

​संजय सेठ ने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि पार्थिव शरीर को वियतनाम से रांची लाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार पहले से ही भारी मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है, ऐसे में प्रशासनिक जटिलताओं को दूर कर प्रक्रिया को सहज बनाना बेहद जरूरी है।

​केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने संबंधित स्तरों पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि कागजी औपचारिकताओं में बिना वजह देरी न हो और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।