रांची। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम ने एक नया इतिहास रचा है। उन्हें ग्लोबल आईटी कंपनी 'रूब्रिक' (Rubrik) में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर 1.25 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है।
संस्थान के अनुसार, यह IIIT, रांची के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक प्लेसमेंट पैकेज है। पढ़ाई के दौरान सक्षम ने अपनी उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, समस्या निवारण क्षमता और व्यावसायिक योग्यता का प्रदर्शन किया। कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान हुए इस चयन को संस्थान ने अपने छात्रों के लिए उपलब्ध वैश्विक स्तर के बेहतरीन अवसरों का प्रतीक बताया है।
