रांची। झारखण्ड में उग्रवादी संगठन, संगठित आपराधिक गिरोह और अन्य अपराध पर झारखण्ड पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है|पुलिस द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा झारखण्ड पुलिस के कुल 9 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो) को सम्मान मिला है| सराहनीय सेवा पदक के लिए पंकज कुमार राय (स०अ०नि०), पुर्ण बहादुर सिंह (हव0-560), जितेन्द्र कुमार सिंह (हव0-125), योगेन्द्र कमार दास (हव0-12), नंद किशोर महतो (हव0-31) के अलावा औरंगजेब खाँ, संजय कुमार सिंह और अनिता तिर्की को सम्मानित किया गया है।