रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष, जांच कराने की मांग की है। श्री सेठ ने कहा कि भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जेपीएससी कार्यालय घेराव के दबाव में सीबीआई द्वारा छापा मारी कर सिर्फ खाना पूर्ति करने का प्रयास किया गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई जांच एवं गिरफ्तारियों के बाद यह मामला केवल परीक्षा में गड़बड़ी का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और राज्य की भर्ती प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी टीडीपीएल को उत्तर प्रदेश की सरकार ने ब्लैक लिस्ट किया था, उसे आखिर झारखंड सरकार ने जेपीएससी परीक्षा की जिम्मेवारी आखिर क्यों दीl 40-40 लाख रुपया में प्रश्न पत्र बेचे गए हैं। व्हाट्सएप पर विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र भेजे गए। इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच होना अत्यंत आवश्यक है। इन परीक्षाओं में जो अनियमितता हुई है, इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए तथा दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए।
आज खास
विशेष
