रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (मानव संसाधन)हर्ष नाथ मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी निदेशकगणों और मुख्य सतर्कता अधिकारी ने संयुक्त रूप से 'स्वच्छता जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह में निदेशक (वित्त)पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन)हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना)अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार के अलावा मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।