कोडरमा। नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
हजारीबाग की रहने वाली पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर डॉ. अनिल कुमार पर कार्रवाई की मांग की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा के एसपी कुमार शिवाशीष ने एक विशेष टीम का गठन किया।
शनिवार देर रात पुलिस टीम ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित सिविल सर्जन के रेस्टोरेंट के पास से उन्हें हिरासत में लिया।
पीड़िता इलाज के सिलसिले में डॉक्टर के संपर्क में आई थी, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर पर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगा है।पीड़िता की शिकायत पर कोडरमा महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। सिविल सर्जन को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
