जमशेदपुर। जुगसलाई पुलिस ने मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान की झाड़ियों से दो भारी धारदार लोहे के हथियार और एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मो. निजाम ने शिकायत की थी कि जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ गिरोह के सदस्यों के साथ उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। जांच में मो. आयान बच्चा और अलटु बच्चा द्वारा निजाम की रेकी कर हत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आई। निजाम मौके से भागकर बच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हथियार बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
आज खास
विशेष
