बोकारो। चास थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंसारी मोहल्ला स्थित एक खंडहरनुमा मकान में चल रहे कथित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को अंसारी मोहल्ला में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने सुधीर खटाल के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की, जहां जुआ खेल रहे 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 4,840 रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद कीं। मामले में चास थाना कांड संख्या 111/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मुन्ना अंसारी (30), महताब महतो (37), इमरान अंसारी (38), दुलाल स्वर्णकार (35), अजय कुमार रजवार (32), आलोक चटर्जी (44), रफीक शेख (35), मनीष कुमार राय (33), एसके राजा (28) और अब्दुल अंसारी (42) के रूप में हुई है।