रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो० लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान प्रो० बेहरा ने मुख्यमंत्री को 4 सितंबर 2026 को कटहल मोड़, रांची में इस्कॉन द्वारा आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान राज्य के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के जरिए आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के प्रदीप दास और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी मौजूद रहे।
आज खास
ब्रेकिंग
