​रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 25 से 27 अगस्त के दौरान कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में व्यापक असर देखने को मिलेगा।

​तीन दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ​25 अगस्त को दक्षिण-पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में बारिश की शुरुआत होगी। गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।​26 अगस्त को बारिश का दायरा बढ़ेगा। गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।​27 अगस्त को राजधानी रांची समेत मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, चतरा और गिरिडीह में मूसलाधार बारिश हो सकती है।