​राँची। झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्यभर में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है।

​मौसम विभाग के अनुसार

​आज दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मुख्य रूप से राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात हो रहा है।

​1 सितंबर को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।​2 सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा और भारी बारिश होने की संभावना है।