​रांची। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को पार्टी का नया राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।

​बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित की गई नई केंद्रीय टीम में झारखंड से एकमात्र डॉ. प्रदीप वर्मा को ही स्थान मिला है। प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके डॉ. वर्मा की इस पदोन्नति को राज्य में पार्टी को मजबूत करने और केंद्रीय नेतृत्व में झारखंड के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है।