रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम से मुलाकात कर उन्हें इस समारोह का आमंत्रण दिया।
समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।3 सितंबर को"बाल गोपाल" प्रतियोगिता का आयोजनहोगा और 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में प्रसिद्ध "दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता", भव्य भजन संध्या और मनमोहक रासलीला का आयोजन होगा।
सीएम से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता व डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह समेत कई अन्य सदस्य शामिल थे।
