रांची। सुकरहूट स्थित कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इलाज करा रहे चतरा (सिमरिया) के एक मरीज के बैंक खाते से 4.93 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। गूगल पे के जरिए 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच इस ठगी को अंजाम दिया गया।
घटना को लेकर पीड़ित मरीज की बेटी नरगिस परवीन ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार 9 अक्टूबर को जब वे अस्पताल का बिल जमा करने गए, तब उन्हें खाते से पैसे गायब होने की जानकारी मिली। इस सदमे और बीमारी के बीच 12 अक्टूबर को मरीज का निधन हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
