​रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 7 अक्टूबर को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

​प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले "रावण दहन" कार्यक्रम में सपरिवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

​मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों कमेटियों के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।

​इस अवसर पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर, रणदीप आनंद तथा अरगोड़ा समिति के अध्यक्ष प्रकाश साहू, जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।