चतरा l जिला के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, म्यूटेशन के काम के लिए कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी से की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम सतीश कुमार को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।