​रांची। सर्जना चौक स्थित राम मंदिर पूजा प्रांगण में रविवार को चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 की कमेटी को भंग कर वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

​समिति के संस्थापक व वर्तमान सदस्यों की उपस्थिति में समाजसेवी और भाजपा नेता रमेश सिंह को पुनः अध्यक्ष और रामानंद ठाकुर को महासचिव चुना गया। इसके साथ ही संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व अन्य पदों की भी घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माला एवं माता की चुनरी पहनाकर किया गया।

​बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की आधिकारिक लॉन्चिंग की गई, जिस पर 1971 से लेकर अब तक के आयोजनों का पूरा विवरण उपलब्ध रहेगा। अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल की मुख्य विशेषता 3डी एनिमेशन लाइटिंग होगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।