​रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इससे संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

​यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से आयोजित होनी थी। बैठक की अगली तिथि के बारे में जानकारी जल्द दी जाएगी।