रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 24 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार रांची आगमन के बाद वह सबसे पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे।
बैठक में आगामी गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है।राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नबीन का झारखंड का यह दूसरा दौरा होगा, जिसको लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
